सुलतानपुर: डॉ मुखर्जी थे महान क्रांतिकारी व दूरदर्शी नेता – डॉ एमपी सिंह

सुलतानपुर: प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 124 वीं जन्म-जयंती पर पार्टीजनों ने नगर मंडल समेत 26 मंडलों व बूथों पर आदरपूर्ण नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Advertisement

 

Ads

इस दौरान सभी मण्डलों व बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पौध रोपण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत के सामने स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने उनको भारत मां का सच्चा सपूत बताया.

 

 

उन्होंने कहा मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा कर रही है।नगर मण्डल अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।कहा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान क्रांतिकारी व दूरदर्शी नेता थे. उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार चिरकाल तक प्रासंगिक रहेंगे. सरकार द्वारा धारा 370 को खत्म करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि हैं।नगर मण्डल प्रभारी सुमन सिंह ने कहा डॉ मुखर्जी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी।नगर अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया.

 

 

मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि जिले के सभी 26 मण्डलों व हर बूथ पर उनके चित्र पर माल्यार्पण, संगोष्ठी व पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।नगर में माल्यार्पण व संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, करूणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीताशरण त्रिपाठी जगजीत सिंह छंगू,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय त्रिपाठी, गांधी सिंह,मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी,अजय सिंह लीडर, आलोक आर्या, रूपेश सिंह, संजय सोमवंशी, एलके दुबे,बबिता तिवारी,डॉ प्रीति प्रकाश,अनीता पाण्डेय,किन्नू तिवारी, विनोद कुमार पाण्डेय, डॉ अनुराग पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अनुज प्रताप सिंह, सतनाम सिंह,राहुल भान मिश्रा,लालेन्द्र प्रताप सिंह,रेनू सिंह, मंजू तिवारी, सभासद दिनेश चौरसिया,मनीष जायसवाल,अरुण तिवारी,अफजल अंसारी,अरविन्द यादव, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे.

Advertisements