Uttar Pradesh: सहारनपुर नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर कई गुना बढ़ाए गए टैक्स को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला.
सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, अब इस मामले में नगर निगम महापौर अजय सिंह ने व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि नगर निगम द्वारा किसी भी व्यापारी का टैक्स के नाम पर उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और न ही जबरन टैक्स बढ़ाया जाएगा.
महापौर अजय सिंह और नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाना है, और इसी क्रम में नगर निगम कार्य कर रहा है। नगर निगम टैक्स और राजस्व से ही चलता है, जिससे स्मार्ट सिटी के विकास के कार्य किए जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी नागरिक या व्यापारी का शोषण किया जाएगा.