बड़वानी जिले में पागल कुत्ते का आतंक… सात लोगों को काटा, चार को इंदौर करना पड़ा रेफर

बड़वानी जिले में आठ लोगों को पागल कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इनमें से चार को इंदौर रेफर करना पड़ गया। सेंधवा स्थित शासकीय सिविल अस्पताल के डॉक्टर विजेंद्र कालेन के अनुसार तीन बच्चों और एक महिला को पागल कुत्ते द्वारा काटे जाने पर इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले के वरला तहसील क्षेत्र के किरमला में सात लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया था। इनमें सात वर्षीय ऋषिका को सिर और बाई आंख के पास, चार वर्षीय रितिका को सिर में और चार वर्षीय काजल को बाएं कान और गर्दन पर बुरी तरह से काटा गया।

रात को एमवाय अस्पताल रेफर किया

उन्होंने बताया कि इन्हें पहले वरला और फिर सेंधवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रात को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टर कालेन ने बताया कि इन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन और बड़वानी से इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन लाकर भी लगाया गया। इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, लेकिन बड़वानी की सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे स्वयं यह इंजेक्शन लेकर सेंधवा पहुंची, और कुत्ते का शिकार बने लोगों को यह लगाया गया।

बाकी तीन घायलों में से दो वरला में इलाज के बाद फिलहाल ठीक है। एक अन्य 18 वर्षीय साहिल भाइला को सेंधवा से इंदौर के लिए रेफर किया गया था, लेकिन वह नहीं गया।

 

Advertisements