MP से महाकुंभ के लिए निकला बच्चा, 20 दिन बाद 900 KM दूर इस हालत में मिला

बक्सर : मप्र से कुंभ स्नान को निकला एक बच्चा भटककर बक्सर पहुंच गया। 12 वर्षीय बच्चा 20 दिन बाद बिहार में पटना-बक्सर एनएच-922 के पास एक गांव में मिला। नुआंव गांव के समीप भटकते बालक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बरामद किया है।

Advertisement

कृष्णाब्रह्मा थाने की पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग की, तो उसने अपने मामा का मोबाइल नंबर बताया। इस नंबर पर संपर्क करने पर देवेंद्र गोड़ नाम के एक व्यक्ति ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि बक्सर में मिला बच्चा उनका भांजा मोहित पटेल है।।

सीहोर में मामा के पास रहता था लड़का

वह अपने मामा के घर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के साहेगंज थाना के साहेगंज रहता था। वहीं से वह 20 दिन पहले महाकुंभ स्नान करने कुछ साधुओं और अन्य लोगों के साथ घर से निकल गया था। मोहित का अपना घर इंदौर में है।

बच्चे की हालत नहीं थी ठी

थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक नहीं थी। वह भूखा-प्यासा था और उसके कपड़े भी काफी गंदे हो गए हैं। पुलिस ने उसे खाना खिलाने के साथ ही घर वालों से मिलवाने का भरोसा दिया।

साथ ही इस मामले की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दे दी है। अब आगे की कार्रवाई चाइल्ड हेल्प लाइन और बाल कल्याण समिति के स्तर से होगी। बच्चे के परिवार से संपर्क कर उसे यहां से ले जाने का अनुरोध किया जाएगा।

Advertisements