साकार नगर (कैट रोड) निवासी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का नौवें दिन भी सुराग नहीं मिला। शिलांग पुलिस बारिश के कारण रुक-रुककर सर्चिंग कर रही है। सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन भी ढूंढने में लगे हुए हैं। गाइड, होटलवाले उन्हें धमका रहे हैं।
30 वर्षीय राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गया था। 23 मई को उनकी मां से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए। विपिन के मुताबिक पुलिस ढूंढने में लापरवाही कर रही है। उनके पास ड्रोन की व्यवस्था भी नहीं है। शुक्रवार को तो मूसलधार बारिश के कारण सर्चिंग नहीं हुई।
बोले- शिलांग में अब डर लगने लगा है
शनिवार को पुलिसकर्मी सर्चिंग करने गए मगर कुछ घंटों बाद चले गए। विपिन के मुताबिक अब शिलांग में डर लगने लगा है। गाइड और होटल वालों ने कहा कि इस क्षेत्र में रुकना मत। उनके कारण शिलांग हाईलाइट हो गया है। पर्यटकों में कमी आने लगी है।
ग्रामीण उनके साथ घटना कर सकते हैं। राजा के दूसरे भाई सचिन ने कहा कि मेघालय के पर्यटन मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो लोगों के कारण मेघालय बदनाम हो रहा है। पुलिस तो उन्हें ढूंढने में जुटी है। उसमें हमारी क्या गलती है।