सहेली को शराब पिलाकर करवाया शोषण, मां भी शामिल; मना करने पर मिलती थी मारपीट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती ने अपने मां संग मिलकर अपनी ही फ्रेंड को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। दरअसल लड़की नाबालिग थी। घरेलू विवाद से नाराज होकर घर छोड़कर अपनी फ्रेंड के घर चली गई थी। तभी उसकी फ्रेंड और मां ने मिलकर ये गंदा काम किया।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि दोनों मां बेटी उसे बहला फुसलाकर रायगढ़ ले गए। वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। शराब पिलाई और दूसरों युवकों से सेक्स करने के लिए मजबूर किया। नहीं करने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने दोनों मां-बेटी और रायगढ़ में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को पकड़ा है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र की 16 साल की लड़की 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जिसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। 8 अगस्त 2025 को परिजन से उसका घरेलू विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर वो घर छोड़कर चली गई।

बेटी के लापता होने से परेशान होकर उन्होंने आसपास खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने अपहरण की आशंका से घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।

रायगढ़ में बंधक बनाया, शराब पिलाकर देह व्यापार कराते थे

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की रायगढ़ में रह रही है, तब पुलिस की टीम ने इसे खोज निकाला। इस दौरान उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया।

लड़की ने बताया कि वह घर से जाने के बाद वह लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई थी। जिसके बाद वे लोग उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले गए, जहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।

इस दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, देह व्यापार कराया गया। लड़की ने बताया कि उसे शराब के नशे में अलग-अलग युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था।

Advertisements
Advertisement