Vayam Bharat

राजनांदगांव: शादी की खुशी में होश खो बैठा दूल्हा, किया ऐसा काम की जयमाल छोड़ पहुंचे अस्‍पताल

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में शादी के जश्‍न और खुशी के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जब बरात जब दुल्‍हन के घर पहुंची तभी जोश में दूल्‍हे ने घराती और बरातियों पर कार चढ़ा दी। इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों को गंभीर भी रूप घायल हो गए।

Advertisement

दरअसल, यह मामला खैरागढ़ के टेकापार मुढ़पार की है। जहां घराती-बाराती दुर्घटना का शिकार हो गए। राजनांदगांव भेड़ीकला से बारात टेकापार गई थी। बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे का कार चालक डीजे में नाचने चले गया। इसके बाद क्या दूल्हे ने कार की स्टेयरिंग अपने हाथों में संभाल ली। जैसे ही दूल्हे ने स्टेयरिंग संभाली वैसे ही कार का एक्सीलेटर अचानक से बढ़ गया और कार सीधे बारातियों और घरातियों पर चढ़ गई। कुछ देर के लिए घराती-बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब 15 लोगों को गंभीर चोटे आई है।

संभलने का नहीं मिला मौका
टेकापार मुड़पार में राजनांदगांव भेड़ीकला से बारात आई थी। रात आठ बजे के आसपास बारात स्वागत के लिए परघौनी की तैयारी हो रही थी। उसे देखने गांव के लोग और लडक़ी के रिश्तेदार आसपास खड़े थे। इसी दौरान दूल्हे का वाहन चालक भी बारातियों के साथ नाचने कूदने गाड़ी से उतर गया और ड्राइवर सीट पर दूल्हा आ गया। अचानक कार ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास खड़े दर्जनभर बच्चे, महिला और बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements