रामनवमी पर रायपुर में भक्ति का उल्लास: स्वर्ण श्रृंगार में सजे श्रीराम, 1100 किलो मालपुए का भोग…

देशभर के साथ आज रविवार को छत्तीसगढ़ में भी रामनवमी मनाई जा रही है। रायपुर में मठ-मंदिर रंग-बिरंगे फूल और लाइट्स से सजे हैं। दूदाधारी और जैतूसाव मठ में भगवान राम का दूधाभिषेक कर स्वर्ण श्रृंगार किया गया। साथ ही 1100 किलो मालपुआ का भोग लगेगा।

Advertisement

इस दौरान इसके बाद शाम को आतिशबाजी इसके साथ ही बिलासपुर और रायगढ़ में शाम 4 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बस्तर, अंबिकापुर समेत प्रदेशभर में रामनवमी में धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों में भक्त भी सुबह से पहुंच रहे हैं।

वहीं ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे ने बताया कि कि भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ। इसीलिए सभी मंदिरों में दोपहर के समय जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद शाम को आतिशबाजी होगी।

रामनवमी आठ महायोगों में

ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे बताते हैं कि, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ। इसीलिए दोपहर के समय जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को रवि पुष्य योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, मालवी योग, सुलक्ष्मी योग, बुद्धादित्य योग, सुकर्मा योग और श्रीवत्स योग का महायोग है।

1100 किलो मालपुआ का भोग लगाया जाएगा

पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित जैतुसाव मठ 200 साल पुराना है। यहां अंग्रेजों के समय से मालपुआ बनते आ रहा है। इस बार भी रामनवमी के मौके पर 1100 किलो मालपुआ का भोग लगेगा। सदर बाजार के गोपाल मंदिर में दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का पंचामृत स्नान और शाम को भजन-कीर्तन होंगे।

बूढ़ापारा के गिरिराज मंदिर में दोपहर में गुलाब की फूल मंडली के दर्शन होंगे। रामनवमी पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

राम मंदिर में भव्य आतिशबाजी

VIP रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर में आज 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उसके बाद भगवान राम का रुद्राभिषेक और सवा मन भोग भी लगाया जाएगा। दोपहर 1 बजे भंडारा और शाम 7 बजे महाआरती के बाद 7.30 बजे भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

रामनवमी के मौके पर वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्ले से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। राम मंदिर के साथ कई जगह हनुमान मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया है।

राजधानी में रामनवमी मनाएंगे शंकराचार्य

पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती रावांभाठा के सुदर्शन संस्थानम आश्रम में रामनवमी उत्सव मनाएंगे। साथ ही धर्म, अध्यात्म और हिंदू राष्ट्र पर धर्मसभा को संबोधित करेंगे। वही टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में रामकथा के बाद 11 बजे महाभिषेक के बाद वृंदावन से वस्त्रों से राम दरबार का शृंगार किया जाएगा।

7 बजे से हनुमान चालीसा का महापाठ

जीई रोड के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में शाम 7 बजे से हनुमान चालीसा महापाठ होगा। इस अवसर पर पंडित विजय शंकर मेहता ‘हनुमान चालीसा और मानव कल, आज और कल’ विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे।

बिलासपुर में झांकियों को 500 किलो फूल से सजाया गया

बिलासपुर में राम नवमी के अवसर पर आज शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा व्यंकटेश मंदिर सिम्स चौक से शुरू होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे संकटमोचन हनुमान की विशालकाय प्रतिमा रहेगी।

व्यंकटेश मंदिर के महंत डॉ. कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य के अनुसार शोभायात्रा की झांकियों को 500 किलो फूल से सजाया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर 21 प्रमुख चौराहों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

Advertisements