दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने कलेक्टर से की शिकायत:ससुराल वालों ने मांगे 2 लाख; पुलिस पर राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप

देवास में एक नवविवाहिता ने कलेक्टर ऋतुराज सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले ईश्वर गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 2 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। अब तक वो उन्हें 50 हजार रुपए दे चुकी है।

Advertisement

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं और मारपीट करते हैं। महिला ने 18 अप्रैल 2025 को देवास महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप पीड़िता ने बताया कि महिला थाना पुलिस उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है। साथ ही पैसों की मांग भी कर रही है। पुलिस की निष्क्रियता से ससुराल पक्ष के लोगों के हौसले बुलंद हो गए हैं। महिला ने कलेक्टर से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

 

Advertisements