दूल्हे की तरह निकला अधिकारी के सेवानिवृत्ति का जुलूस, कर्मचारियों ने किया डांस, देखने उमड़ी भीड़..

 सरकारी सेवा से निवृत होने पर विदाई समारोह तो आपने बहुत से देखे होंगे लेकिन शायद कभी किसी अधिकारी का सेवानिवृत्ति जुलूस किसी बारात की तरह नहीं देखा होगा! शुक्रवार देर शाम जिले के शाहपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला।

यह मौका था नगर परिषद शाहपुर के सीएमओ जेपी गुहा की सेवानिवृत्ति का! देर शाम नगर परिषद से उनके जुलूस एक बग्गी में निकल गया जिसमें उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थी। नगर परिषद के कर्मचारियों ने जमकर डांस किया और आतिशबाजी की। वे बीते आठ साल से जिले में पदस्थ थे।

  • रिटायर हुए सीएमओ जेपी गुहा और उनकी पत्नी को दुल्हा दुल्हन की तरह सजाया गया था।
  • विदाई पार्टी के बाद नगर परिषद के दफ्तर से घोडागाडी की बग्गी बुलाई गई और उसी तरह विदा किया गया जैसे दुल्हा दुल्हन को विदा किया जाता है।
  • खास बात यह थी कि बगघी को नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी के पति वीरेंद्र तिवारी हांक रहे थे। इस नजारे को जिसने भी देखा वह दंग रह गया।
  • लोगों ने इस नजारे को अपने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया और वायरल कर दिया। अब यह अनूठी रिटायरमेंट बारात सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
  • नगर परिषद शाहपुर के मुख्य मार्ग पर रिटायरमेंट पार्टी के बाद घोडा बग्गी में रिटायर हुए सीएमओ जेपी गुहा और उनकी पत्नी को दुल्हा दुल्हन की तरह सजा कर भ्रमण कराया गया।
  • डीजे के संगीत और युवा बच्चे नाच गाकर अपने लोकप्रिय सीएमओ को विदाई दे रहे थे।
  • कुल मिलाकर सीएमओ की रिटायरमेंट पार्टी को यादगार बनाने के लिए शादी के आयोजन की तरह सेलिब्रेट किया गया।
Advertisements
Advertisement