रायपुर। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में सुरक्षा में तैनात एक जवान द्वारा गोली चलाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के आला अफसरों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। गोली क्यों चलाई गई? इसकी जांच की जा रही है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
सूत्रों ने बताया कि नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में लगे पुलिस जवान के अंधाधुंध गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है, हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है. मामला राखी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात 14 बटालियन में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 12 राउंड फायर किए।
गोली चलाए जाने का कारणों का अब तक पता नहीं चला है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है. किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन बातों की पड़ताल की जा रही है।