Vayam Bharat

बेहोश कर महिला के साथ किया दुष्कर्म और खींचे फोटो… दो साल से कर रहा था ब्लैकमेल, मामला दर्ज

सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र में महिला को बेहोश कर दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। महिला के के पति के दोस्त ने दो साल पहले उसे बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो खींचे और पति के मोबाइल पर डाल दिए। तब से वह महिला को ब्लैकमेल कर फिर से संबंध बनाने की कहने लगा। जब महिला नहीं मानी तो उसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर डाल दिए। सोमवार को महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची, जहां आरोपित पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक महिला का पति दो साल पहले हलवाई का काम करने के लिए घर से बाहर चला गया था।

गत दो साल पहले देवपुर पूंछरी निवासी अतर सिंह रावत महिला के घर रात के समय आया और पति के बारे में पूछा।

इसके बाद महिला को बूंदी का लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं बेहोशी की हालत में ही अश्लील फोटो भी खींच लिए।

फोटो महिला के पति के मोबाइल पर डाले

घटना के चार महीने बाद आरोपित ने कुछ फोटो महिला के पति के मोबाइल पर भी डाल दिए। तभी से आरोपित पति व पत्नी को ये फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे दोनों पति-पत्‍नी चुप रहे, लेकिन कुछ दिन से आरोपित महिला से फिर से संबंध बनाने के लिए जोर देने लगा।

Advertisements