बस्तर जिला भाजपा महामंत्री पद की दौड़ में है ये कद्दावर नेता, संघ से लेकर संगठन तक का है दबाव..

प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी जिलों के साथ ही अब बस्तर जिले में भी भाजपा की जिला कार्यकारिणी गठित करने को लेकर अंदरूनी हलचल तेज हो गई है।

Advertisement

बस्तर जिला भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में कार्यकारिणी में किसी भी तरह शामिल होने और पदाधिकारी बनने की होड़ मची हुई है। जिसमें महामंत्री पद को लेकर काफी खींचतान मची हुई है क्योंकि हर किसी को महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण व प्रभावशाली पद चाहिए।

चूंकि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पूर्व ही संगठन के चुनाव में प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही बस्तर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है।

इस बार आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाते हुए वेदप्रकाश पाण्डे को जिलाध्यक्ष बनाया। और नगरीय निकाय चुनाव में भी जगदलपुर नगर पालिका निगम में महापौर पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पाण्डे को प्रत्याशी बनाया, जो चुनाव जीतने के बाद जगदलपुर के नव-निर्वाचित महापौर हैं और स्वयं ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। ऐसे में अब भाजपा की जिला कार्यकारिणी में ब्राह्मण वर्ग को और तरजीह मिलें इसकी अब संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। क्योंकि अब बाकी बचे हुए पदों पर भाजपा संगठन को क्षेत्रीय संतुलन का भी ख्याल रखना होगा और उस हिसाब से ही सारे जोड़-घटाव करने होंगे, ताकि कार्यकर्ताओं में एक ही वर्ग को तरजीह मिलने से असंतोष व्याप्त न हो।

मजेदार बात यह है कि, जिला महामंत्री को लेकर भाजपा में दर्जनों दावेदार के नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें से कई अपनी वरिष्ठता पर तो कई अपने आका के दम पर महामंत्री पद को लेकर ताल ठोक रहे हैं।

राजनीतिक लिहाज से बस्तर की भौगोलिक स्थिति की बात की जाए तो जिले में जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र कुछ हिस्सा भाजपा जिला संगठन में आता है। इसमें नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष बस्तर विधानसभा के निवासी हैं बाकी बचे जगदलपुर, चित्रकोट और नारायणपुर विधानसभा के कुछ हिस्से से ही भाजपा कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है। पार्टी के नियमों के हिसाब से कार्यकारिणी में 2 महामंत्री ही नियुक्त किये जा सकते हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि, जिलाध्यक्ष का बस्तर विधानसभा क्षेत्र से नियुक्त होने के बाद बाकी बची हुई विधानसभाओं में जगदलपुर और चित्रकोट से ही महामंत्री बनाये जा सकते हैं। नारायणपुर विधानसभा का कुछ ही क्षेत्र बस्तर जिला संगठन में आता है ऐसे में उस क्षेत्र से उपाध्यक्ष या फिर मंत्री जैसे पद पर किसी कार्यकर्ता की नियुक्ति कर वहां के कार्यकर्ताओं को संतुष्ट किया जा सकता है।

ब्राह्मण वर्ग से ही भाजपा का जिलाध्यक्ष और महापौर बनाये जाने के बाद क्षेत्रीय संतुलन व समीकरण के हिसाब से महामंत्री पद पर आदिवासी, पिछड़ा वर्ग का दावा सबसे अधिक मजबूत बनता है। इसके अतिरिक्त और भी अनेक दावेदार हैं जो कई वर्षों से संगठन की सेवा में तत्पर हैं और महामंत्री बनने के इच्छुक हैं।

ये हैं दावेदार….

1. आर्येन्द्र सिंह आर्य – वर्षों से भाजपा में रहकर संगठन से मिली जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे हैं। अभी वर्तमान में जगदलपुर नगर मंडल में महामंत्री हैं। इससे पूर्व जिला कार्यकारिणी में दो बार मंत्री रह चुके हैं। और पार्टी के सभी बड़े नेताओं का समर्थन भी हासिल है।

2. संतोष बघेल – जगदलपुर विधानसभा के दरभा क्षेत्र से भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। सरल एवं सौम्य व्यवहार के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वाहन कर रहे हैं। इससे पूर्व दरभा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठन में काम करने का बेहतर अनुभव है।

3. वेदांत दीक्षित- बस्तर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष हैं। सहकारिता के क्षेत्र में मजबूत पकड़ एवं निर्विवाद चेहरा हैं। संगठन से अभी तक कुछ मांगा नहीं हैं और पूरी कर्मठता के साथ संगठन कार्य में लगे रहते हैं। इसलिए महामंत्री पद के लिए इनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही हैं।

4. संजय विश्वकर्मा – अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य हैं और हालही में सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में जगदलपुर नगर निगम के सदर वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुये हैं। महामंत्री पद को लेकर इनकी दावेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

5. दिगम्बर राव – भाजपा के वरिष्ठ सदस्य हैं और दो बार जगदलपुर शहर से पार्षद चुने जा चुके हैं। किंतु हालही में निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। किंतु भाजपा के आला नेताओं का इन्हें समर्थन हासिल हैं।

6. बाबुल नाग – महामंत्री पद पर इनके नाम को लेकर भी अटकले तेज हैं। क्षेत्रीय संतुलन को साधने भाजपा महामंत्री पद पर नियुक्त कर सकती है। अभी वर्तमान में जिला कार्यकारिणी में मंत्री हैं। और बस्तर में अजा वर्ग से माहरा समाज का लोकप्रिय चेहरा हैं।

7. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया – भाजपा में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, पूर्व में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ ही अभी वर्तमान में नगर मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रहकर संगठन से मिले दायित्वों को बखूभी निभा रहे हैं। राजनीतिक जीवन के अलावा बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स में अभी उपाध्यक्ष भी हैं।

8. डॉ. बसंत कश्यप – चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का बड़ा एवं लोकप्रिय चेहरा हैं। वर्तमान में जिला युवा मोर्चा में महामंत्री हैं इसके पूर्व कई बार लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र से जनपद सदस्य रह चुके हैं। और अभी वर्तमान में भी पुनः जनपद सदस्य निर्वाचित होने के साथ ही लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच अच्छी पकड़ एवं संगठन के लिए क्षेत्र में जी तोड़ मेहनत का प्रतिसाद भाजपा इन्हें महामंत्री बनाकर दे सकती है।

9. संग्राम सिंह राणा – छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य, नगर मंडल में महामंत्री और अभी हालही में निकाय चुनाव में जगदलपुर शहर से पुनः पार्षद निर्वाचित हुए संग्राम सिंह राणा का नाम भी महामंत्री बनने के भीषण संग्राम में शामिल हैं। इन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक किरण सिंह देव का समर्थन भी प्राप्त है। वैसे इनके व्यक्तित्व पर कबीर की एक बेहद लोकप्रिय पंक्ति एकदम सटीक बैठती है …

Advertisements