उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जनपद में यमुना नदी में आई बाढ़ किसानों के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है. किसानों की हजारों की बीघा तिलहन की फसल बाढ़ में समा गई है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. फतेहपुर जनपद में यमुना नदी के किनारे बसे आसपास के गांव के किसानों के लिए यमुना नदी का पानी खतरे बिंदु से पार हो गया है. यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाहुआ मुतौर मार्ग को बंद कर दिया है.
पुल के ऊपर से पानी निकलने से वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिससे प्रशासन ने पुल से आवागमन बंद कर दिया है. यमुना नदी का बाढ़ का पानी गांव की गलियों नदी जैसा नजारा बना दिया है. यमुना नदी के किनारे जाफरगंज ललौली सहित विभिन्न स्थानों से गुजरने वाले आसपास के गांव का संपर्क कट गया है. प्रशासन यमुना नदी के बढ़ रहे जलस्तर पर नजर बना के रखे हुए हैं.
यमुना नदी के किनारे बसे ग्रामीण वर्तमान समय में पलायन को मजबूर है. किसानों के हजारों बीघा फसल डूब गई है, जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान नजर आ रहा है. स्थानीय लोग प्रशासन से राहत व मुआवजा की मांग है. यमुना के बढ़ते जलस्तर से अन्य गांव के लोग भी भयभीत नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों की मांग है बाहुआ मुतौर का नया पुल बनाया जाए, जनप्रतिनिधियों से चुनावी वादों से दूर होकर स्थानीय समस्या से निजात दिलाने की लोगों ने मांग की है.