मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर धान खरीदी का महाअभियान सुगमता से जारी है. प्रदेश में धान खरीदी के आज पांचवें दिन तक लगभग 2.6 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है. राज्य के 46967 किसानों ने अब तक धान बेच चुके हैं. धान खरीदी का यह महाअभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी.
प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज लगभग 1 लाख 12 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है. आज 24582 किसानों ने धान बेचा है. राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है. इसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल हैं. 18 नवम्बर के लिए कुल 27111 टोकन जारी किए गए थे. आगामी दिवस के लिए 23791 टोकन जारी किए गए है.
ये खबर भी पढ़ें
धान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी भी प्रकार कोई समस्या नहीं होनी चाहिए – जशपुर कलेक्टर