किरौली: टोडाभीम भाजपा शहर मंडल टोडाभीम की कार्यशाला शहर मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई. ठाकुर सीताराम जी मंदिर में सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म्स की कार्यशाला में कार्यक्रम मंडल प्रभारी राजकुमार सिंह राजावत ने विस्तृत जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से पुजा अर्चना एवं भजन कीर्तन किया, तत्पश्चात मंदिर परिसर में साफ सफाई का कार्य कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया.
कार्यशाला में जिला पदाधिकारी अमरसिंह राजपूत एवं अमित पारीक ने 17, सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण व प्रधानमंत्री के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदि कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया.
मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज ने भारत की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया. कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ भाजपाई मंगलराम गहलोत ने किया. इस दौरान मंडल महामंत्री रमेश सैनी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, अशोक सैन, लोकेश बागोरिया, दयाराम सैनी, प्रभु दयाल स्वामी, हबीब फारूकी, संजय गहलोत, विष्णु कंटक, घनश्याम गुप्ता, संजय खंडेलवाल, सुरजभान सिंह राजावत, सुल्तान प्रजापति, हरिसिंह बैरवा, शेर सिंह मीणा, दयानंद स्वामी, प्यारेलाल वाल्मीकि सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
टोडाभीम: PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने की पूजा-अर्चना, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत किया सफाई अभियान

Advertisements