जैसलमेर में टोल मांगने पर टोलकर्मियों पर हमला, VIDEO:तलवार-डंडे लेकर पहुंचे बदमाशों ने दो टोल बूथों पर की तोड़फोड़

जैसलमेर में भारतमाला हाईवे के 2 टोल नाकों पर बदमाशों ने तलवारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने टोल कर्मचारियों को भी जान से मारने की कोशिश की। घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे बजे रामगढ़ थाना इलाके की है।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया- हाईवे पर 7 दिन पहले (2 अगस्त से) ही जैसलमेर से तनोट के बीच में तीन नए टोल नाके (रामगढ़, लाणेला, पारेवर गांव) शुरू हुए हैं।

इनमें से लाणेला और पारेवर गांव के टोल पर हमला किया गया। वारदात यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

टोल मांगा तो भड़के, फिर हमला

लाणेला टोल कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 1 बजे सफेद रंग की बोलेरो कैंपर आई थी। इसमें बैठे लोगों से टोल मांगा तो वे नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद हमला कर दिया।

करीब 15 किमी आगे जाकर उन्होंने पारेवर गांव के टोल प्लाजा पर भी उसी तरह हमला किया। दो कर्मचारियों को मारने की भी कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

अब तक कोई FIR दर्ज नहीं

हमलावरों ने कपड़े से अपने चेहरे को छुपा रखा था। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया- अभी तक टोल की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस CCTV की मदद से बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। बीती रात हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद ही टीम एक्टिव हो गई थी। अलग अलग जगह पर दबिश दे रहे हैं।

Advertisements