ट्रैक्टर बना बारात की शान! बालोद में दुल्हन की खास डिमांड पर दूल्हा ऐसे निकला मंडप की ओर..

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दूल्हा वेद प्रकाश अपनी दुल्हन दीपांजलि को लेने एक अलग अंदाज में पहुंचा। उसने महंगी कारों की जगह ट्रैक्टर का काफिला चुना।

Advertisement

दूल्हे ने बताया कि यह अनोखा विचार उनकी होने वाली पत्नी का था। दुल्हन ने खास तरीके से बारात लाने की डिमांड रखी थी। इसलिए उन्होंने ट्रैक्टर को चुना, जो किसानों की शान का प्रतीक है।

बारात साल्हे से भाटा गांव के लिए निकली। सजे-धजे दूल्हे के साथ उनके दोस्त भी ट्रैक्टर में सवार थे। आमतौर पर लोग एयर कंडीशन वाली गाड़ियों में बारात लेकर जाते हैं। लेकिन इस अनोखी बारात को देखकर राहगीर रुक-रुककर देखते रहे।

दुल्हन के घर तक पूरी बारात ट्रैक्टर से ही पहुंची। वहां बारातियों का जोशीला स्वागत किया गया। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग फोन के जरिए एक-दूसरे को यह वीडियो शेयर कर रहे हैं।

 

Advertisements