गर्मी में सफर होगा आरामदायक, लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस में 27 व 30 अप्रैल को एसी-3 कोच की सुविधा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों के लिए सुविधा की घोषणा की है। लालगढ़-पुरी-लालगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ा जाएगा। यह सुविधा अस्थाई रूप से उपलब्ध होगी।

गाड़ी संख्या 20471 लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस में 27 अप्रैल को अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20472 पुरी-लालगढ़ एक्सप्रेस में यह सुविधा 30 अप्रैल को उपलब्ध रहेगी।

रेल प्रशासन ने यह कदम गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उठाया है। इससे अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी। रेल प्रशासन का मानना है कि इस पहल से यात्रियों का सफर और अधिक सुविधाजनक होगा।

Advertisements
Advertisement