रायपुर VIP रोड पर बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई: 5 सवारों में 2 युवक गंभीर, बोनट पूरी तरह चकनाचूर..

रायपुर के वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सीडेंट के बाद तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट रात 11 बजे के आसपास होटल नीलम के करीब हुआ। थार में पांच लोग सवार होकर तेज रफ्तार में राम मंदिर चौक से फूंडहर की ओर जा रहे थे। तभी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी टकराते ही पास के पेड़ में घुस गई। जिस गाड़ी का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

दो युवक गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वे गाड़ी के सामने के हिस्से में सवार थे। वहीं तीन युवकों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। थार गाड़ी रायपुर पासिंग की है। फिलहाल देर रात इस एक्सीडेंट में घायल युवकों के नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Advertisements
Advertisement