Left Banner
Right Banner

UP: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश मुर्दाबाद के लगाए नारे,फूंका पुतला

उत्तर प्रदेश  इटावा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूँकने का काम किया गया। यहां भाजपा के कार्यकर्ता उनके द्वारा दिए गए बयान से काफी नाराज थे और उन्होंने अखिलेश का पुतला होगा।

बीच सड़क पर फूंका गया अखिलेश का पुतला

इटावा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर निकल आए जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा दिए गए एक बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्टी के कार्यकर्ता अपने हाथ में अखिलेश यादव का पुतला लेकर सड़कों पर निकले। जहां पर उन्होंने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। तो वहीं अखिलेश यादव के पुतले पर लिखा टोटी चोर। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा उनके पुतले को बीच सड़क पर जलाने का काम किया गया।

अखिलेश यादव के बयान से नाराज दिखें कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा से भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम करते रहे हैं। उनके द्वारा मठाधीश और माफियाओ को लेकर एक बयान दिया गया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा हमेशा से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे बयान दिए जाते रहे हैं। अखिलेश यादव हमेशा से ऐसे बयान देते हैं जिससे उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाता है। अखिलेश यादव हमेशा से गुंडे माफियाओं का साथ देने का काम करते रहे हैं। इनकी सरकार में गुंडाराज कायम था। जिसको योगी सरकार ने खत्म करने का काम किया।

Advertisements
Advertisement