Vayam Bharat

UP: शातिर चोर को पुलिस ने रोका तो कर दी फायरिंग, थानेदार को लगी गोली

उत्तर प्रदेश।  इटावा में पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक चोर को रोकना महंगा पड़ गया। यहां चोर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे एक गोली थाना अध्यक्ष को लग गई। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तों चोर के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

पुलिस के ऊपर चोर ने किया तीन फायर

इटावा जिले में वैदपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए एक चोर को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चले की वैदपुरा पुलिस के द्वारा 18-19 की रात को वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी पुलिस को जसवंतनगर की तरफ से एक व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। बाइक सवार ने जैसे ही पुलिस को देखा वैसे ही मुड़कर भागने लगा यहां पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो चोर ने पुलिस के ऊपर तीन राउंड फायर किये।जिसमे एक गोली वैदपुरा थाना अध्यक्ष के दाहिने हाथ के नीचे लग गई। यहां पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा के लिए चोर पर गोली चलाई गई जिससे एक गोली चोर के बाएं पैर पर लगी।

पकड़े गए चोर से पुलिस ने बरामद किया सामान

गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमन्चा, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 काले रंग की मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर बरामद की गयी जिसके संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि इसी मोटरसाइकिल से मेरे द्वारा छिमारा तिराहे पर एक व्यक्ति से पैसे लूटने का प्रयास किया गया था। वहीं पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चोर को जेल पहुंचाया।

Advertisements