PM मोदी की माता पर टिप्पणी से BJP में हंगामा! युवा मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस और आरजेडी के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस-आरजेडी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया।

रैली में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े और भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल समेत कई नेता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकती।

नेताओं ने कहा कि राजनीति विचारों और नीतियों पर होनी चाहिए। किसी के परिवार या निजी जीवन पर टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी नेताओं से माफी की मांग की। सभी ने कांग्रेस-आरजेडी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

Advertisements
Advertisement