Uttar Pradesh: मोदी के कार्यशैली में दिखती है अहिल्याबाई के कालखंड की झलक- दिलीप पटेल

Sultanpur: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा समाज के प्रति किए योगदान और उनके आदर्शों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं.

Advertisement

उन्होंने कहा अहिल्याबाई शिव भक्त थीं. वह राजमहल में भी सादगी भरा जीवन व्यतीत करती थी।वह प्रतिदिन प्रजा की समस्याओं को सुनती थी. यह बातें शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने नगर पालिका परिसर में लोकमाता के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही.

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दिलीप पटेल ने कहा अहिल्याबाई न्याय प्रिय शासिका थी।देश की सनातन संस्कृति का गौरव पुनर्स्थापित करने का जो काम अहिल्याबाई ने शुरू किया उसको प्रधानमंत्री मोदी मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली में अहिल्याबाई के कालखंड की झलक दिखाई पड़ती है.

उन्होंने अहिल्याबाई को नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ से लेकर रामेश्वर तक तमाम मंदिरों के पुनरोद्धार का जिक्र किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता क्षेत्रीय काशी क्षेत्र सदस्य गीता बिन्द ने कहा लोकमाता ने किसानों, नौजवानों,कारीगरों, हस्तशिल्पियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने लोकमाता को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया.

उन्होंने लोकमाता के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का आवाह्न किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि समेत अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र लोकमाता अहिल्यादेवी का चित्र देकर स्वागत किया और सभी का आभार ज्ञापित किया।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 महिलाओं व स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 5 सफाई कर्मियों को पीपी किट देकर सम्मानित किया गया.

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना, अनिल श्रीवास्तव,कृपा शंकर मिश्रा, घनश्याम चौहान, गन्ना विकास समिति चैयरमैन गांधी सिंह,डॉ डीएस मिश्रा, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, रूपेश सिंह, अजय सिंह लीडर, विवेक सिंह, रज्जन सेठ,बबिता तिवारी, सुनीता अग्रवाल,इन्द्रदेव मिश्रा,धर्मेन्द्र सिंह, रेखा निषाद, रीना जायसवाल, मोहित सिंह, विनोद पाण्डेय, सभासद रेनू सिंह, अखिलेश मिश्रा,अरविन्द यादव,कंचन लता,रमेश सिंह टिन्नू,मो जाहिद, अन्तिमा गुप्ता, दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल,अफजल अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Advertisements