Uttar Pradesh: सहारनपुर पूर्व सपा विधायक माविया अली ने कांग्रेस को बताया मूर्खों की पार्टी, इमरान मसूद ने दिया ये जवाब

Uttar Pradesh: सहारनपुर सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग चरम पर है। अब देवबंद विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर निशाना साधा.

उन्होंने कांग्रेस को मूर्खों की पार्टी बताया, वहीं इमरान मसूद ने कहा कि माविया अली को खुद नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं।पूर्व विधायक माविया अली ने अपने बयान में कहा कि सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को समाप्त कर दिया है। सांसद इमरान मसूद भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को खत्म करने का भाजपा से बयाना लिया हुआ है। वह अपनी सीट बचाने के लिए भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। कहा कि इमरान मसूद भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं और उन्हें जेल जाने का डर है। कहा कि कांग्रेस सांसद और लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग के बीच क्या संबंध है? अगर मुख्यमंत्री कार्यालय में आगमन का रजिस्टर और सांसद मसूद की कॉल डिटेल चेक की जाए तो सब कुछ उजागर हो जाएगा. कहा कि खुद पर इतना घमंड है तो वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव क्यों हारे.

ऐसे में वह कांग्रेस और सपा गठबंधन की सीट पर जीते हैं न कि अपने दम पर। इस तरह के बयान देने वाले वो लोग हैं जो राजनीति में केवल अपने नंबर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें खुद पता नहीं है कि वह क्या कह रहे हैं। यह वर्ष 2024 में गठबंधन के खिलाफ और उससे पहले एक स्थानीय चुनाव में अपनी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे थे.

Advertisements
Advertisement