Uttar Pradesh: पीएम मोदी लोकमाता के सपनों को कर रहे साकार- ओम प्रकाश त्रिपाठी

 

Advertisement

सुलतानपुर: भाजपा ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई।इस दौरान मुख्य अतिथि समेत पार्टीजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. हमको अपने गौरवशाली विरासत पर गर्व करना होगा. देवी अहिल्याबाई विरासत व विकास की मिसाल थी. उनका शासन धर्म व न्याय का प्रतीक था. उन्होंने अपने शासन में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद किया. उन्होंने देश के तीर्थ स्थलों को संरक्षित करने का काम किया।पीएम मोदी उनके सपनों को साकार करने का काम कर रहें हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए लोकमाता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कार्यकर्ता अहिल्याबाई के योगदान को जन-जन तक पहुंचाएं। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि देवी अहिल्याबाई का जन्म 31मई 1725 को हुआ था।वह हमेशा मातृशक्ति के गौरव के लिए समर्पित रही।उनके लोककल्याण के लिए किए गए कार्य अद्वितीय थे‌।समापन नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने किया.

इस दौरान लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित आनलाइन परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वाले वरुण जायसवाल को मुख्य अतिथि ने ट्राफी व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय संयोजक सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचंदी,गांधी सिंह,मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, संदीप सिंह, सुनील वर्मा,बबिता तिवारी,विवेक सिंह, जगदीश चौरसिया,चन्दन नारायन सिंह, रेखा निषाद,सुमन राव कोरी, मनोज मौर्य, डॉ राम जी गुप्ता अजय सिंह लीडर,संतोष सिंह,राम अभिलाष सिंह,प्रदीप शर्मा, काली सहाय पाठक, मनोज श्रीवास्तव,सूर्य नारायन पाण्डेय, कोकिला तिवारी,लक्ष्मी सिंह, कमला सिंह, मंजू तिवारी, रेनू सिंह, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, राहुल भान मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Advertisements