Uttar Pradesh: सुल्तानपुर जिले में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है, इसी कड़ी में आज सुल्तानपुर की भाजपा इकाई ने नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारों से नगर गूंजने लगा. दरसअल भारत और पाक युद्ध बीके दौरान भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को ज़बरदस्त टक्कर दी और हर मोर्चे पर पाकिस्तान को तगड़ा जबाब दिया. भारतीय सेना के पराक्रम को देखते हुए पाकिस्तान ने भी अपने आपको पीछे कर लिया. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारभ भाजपा नगर कार्यालय सुपर मार्केट से किया गया तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुपर मार्केट में समाप्त हुई.
इस यात्रा के दैरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा,डॉ सुधाकर सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह रामेंद्र सिंह राणा ,प्रवक्ता विजय रघुवंशी और अन्य भाजपाई नेता शामिल रहे.