Left Banner
Right Banner

Uttar Pradesh: महिलाओं को जागरूक करने निकली महिला पुलिस, सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Uttar Pradesh: इटावा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति एंटी रोमियो अभियान के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. पुलिस की महिला अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी.

पुलिस ने उन्हें बताया कि, वे कभी भी किसी मुसीबत में हों, तो पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है.

इन योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, महिला ई-हाट योजना और अन्य शामिल हैं, पुलिस ने यह भी बताया कि महिलाएं कभी भी निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकती हैं:

– वीमेन पावर लाइन: 1090

– पुलिस आपातकालीन सेवा: 112

– सीएम हेल्पलाइन: 1076

– स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन: 102

– एम्बुलेंस सेवा: 108

– महिला हेल्पलाइन: 181

– साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930

महिला पुलिस अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से आह्वान किया कि, वे किसी भी प्रकार की असुविधा या डर को बिना हिचकिचाए पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय पर उनकी मदद की जा सके.

Advertisements
Advertisement