Left Banner
Right Banner

बड़े हादसे से बची वंदे भारत एक्‍सप्रेस, वेल्डिंंग बेल्‍ट टकराने के बाद धमाका

मुरैना। वंदे भारत एक्‍सप्रेस बड़े हादसे का श‍िकार होने से बच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुरैना रेलवे के पास यह घटना हुई।बताया जाता है कि वे‍ल्‍ड‍िंंग बेल्‍ट वंदे भारत एक्‍सप्रेस से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक वंदे भारत एक्‍सप्रेस मुरैना स्‍टेशन के पास खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे।

कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी ट्रेन

वंदे भारत एक्‍सप्रेस रानी कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी। जोरदार धमाके के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का वातावरण हो गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना के बाद रेलवे के अध‍ि‍कारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंच गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 मिनट तक ट्रेन मुरैना के पास खड़ी रही। आवश्‍यक सुरक्षा जांच और तसल्‍ली के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

 

Advertisements
Advertisement