श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी देवताओं के मूर्तियो के साथ आपत्ति जनक कृत्य करते हुए विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने वाले एक नाबालिग एवं 05 आरोपितों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हिन्दू धर्म के लोगों को पहुंची ठेस
अखिलेश मिश्रा पिता दिनेश प्रसाद मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मरकाटोला फतेचंद जिला कांकेर ने थान में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त को सोशल मिडिया पर कुछ असामजिक तत्वों ने श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी-देवताओ के मूर्तियो के साथ घोर आप्पति जनक कृत्य करते हुए विडियो बनाकर वायरल किया गया था। इससे हिन्दू देवी देवताओ का अपमान हुआ है और हिन्दू धर्म मानने वालो की भावनाओ को ठेस पहुंची है।
पुलिस ने शिकायत पर लिया एक्शन
लिखित शिकायत पर से थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस की ओर से विशेष टीम गठित कर प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फरसगांव, कोंडागांव के लिए टीम रवाना की गई।
आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोण्डागांव एवं कांकेर पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से एक नाबालिग सहित संजू मरकाम पिता हिरामन मरकाम उम्र 21 वर्ष, शिललाल कोर्राम पिता साधूराम कोर्राम उम्र 26 वर्ष, लोचन कुमार चक्रधारी पिता सरवन सिंह चक्रधारी उम्र 25 वर्ष, महेश कोर्राम पिता गैदी कोर्राम उम्र 26 वर्ष,सभी निवासी मांझापारा आलोर थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश कर किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामकुमार साव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी ओमप्रकाश कृषान, शाक्ति सिंह एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी की अहम भूमिका रही।