रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम कुछ राहत देने वाला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संकेत दिया है।
छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेट से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेंटीग्रेट की गिरावट हो सकती है। 6 मई से प्रदेश के एक दो स्थानों पर बारिश और आंधी तूफान से तापमान में कुछ गिरावट आएगी. कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
अगले चार दिन ऐसा रहेगा छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों का मौसम:
6 मई का मौसम: बस्तर संभाग के सभी जिले, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर चांपा में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। कोरिया और सूरजपुर जिले में तेज हवाएं चलेंगी।
7 मई का मौसम: बस्तर संभाग में कांकेर जिले को छोड़कर बाकी के सभी 6 जिले, सरगुजा संभाग के सभी जिले, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर में बादल गरजने के साथ आंधी चलने का अलर्ट है। बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बेमेतरा, मुंगेली के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है।
8 मई का मौसम: बुधवार को पूरे छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
9 मई का मौसम: छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है।