लड़की ने शादी के लिए मना किया तो युवक ने कर ली आत्महत्या, पबजी गेम खेलते वक्त दोनों को हुआ था प्यार

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक युवक ने फांसी लगा ली है। युवक ने ये कदम अपनी गर्लफ्रेंड से नाराज होकर उठाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि इंदौर पुलिस के मुताबिक होटल गैलेक्सी में मुस्ताक नामक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रात में आया था। दोनों ने रुकने के लिए एक रूम लिया। रात्रि में दोनों ने एक पार्टी में भी भाग लिया। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। कमरे में जाने के बाद युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन लड़की क्रिश्चियन थी।

लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से लड़की ने शादी से मना कर दिया। तो नाराज युवक ने होटल में फांसी लगा ली। युवती भी उसके साथ होटल में थी, लेकिन घटना के वक्त वॉशरूम गई हुई थी। घटना रविवार देर रात 2 बजे की है। शव सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।

पबजी खेलते हुए हो गया प्यार

मृतक मुस्तफा और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों इंदौर के ही रहने वाले हैं। कुछ सालों पहले ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों लगातार संपर्क में थे और फिर एक-दूसरे से प्यार हो गया।

 

Advertisements
Advertisement