अप्राकृतिक हरकत करने वाले पति की पत्थर में सिर पटक कर पत्नी ने की हत्या

चरित्र को लेकर शंका करने एवं इंटरनेट में फिल्म देखकर अप्राकृतिक हरकत का विरोध करने पर पत्नी के साथ पति मारपीट करता था। विवाद बढ़ने पर पति ने गला दबा कर पत्नी का मारना चाहा, पर पत्नी ने देकर इसे गिरा दिया और पत्थर से सिर कुचल कर हत्या (Husband Murder Case in Korba) कर दी।

Advertisement

मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वनांचल थाना लेमरू क्षेत्र के ग्राम कुटुरुवा, पलोटी नगर में 40 साल का जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी अमासो बाई के साथ रह रहा था। पुलिस को जयप्रकाश तिर्की की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गहराया पुलिस का शक

उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और लाश स्वजन को सौंप दी। मामला कायम कर मामले की जांच शुरू की गई और स्वजन का बयान लिया गया। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट हो गया कि जयप्रकाश की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कठोर वस्तु से सिर में गंभीर चोट पहुंचाने के कारण हुई है।

पुलिस ने हत्या की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी अमासो बाई से पूछताछ की, तो वह बार-बार बयान बदल कर जानकारी दे रही थी।

पत्नी के चरित्र पर शंका करता था पति

इससे पुलिस का संदेह मृतक की पत्नी पर गहरा गया और उसने अमासो बाई से कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अमासो बाई ने पुलिस को बताया कि उसका पति जयप्रकाश उस पर चरित्र को लेकर शंका करता था।

इसके अलावा वह इंटरनेट में फिल्में देखकर अप्राकृतिक कृत्य करता था। मना करने पर गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। इससे तंग आ गई थी और घर से बाहर नाले की ओर जा रही थी। तभी उसका पति उसके पास आया और विवाद करने लगा।

जान बचाने की कोशिश में कर दी हत्या

इतना ही नहीं उसने गला दबाने की कोशिश भी की। बचने के लिए उसने (अमासो) पति को धक्का दिया, तो वह नीचे गिर पड़ा और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। इसके बाद अमासो ने पति के सिर को पकड़कर पत्थर में दो-तीन बार पटका, इससे उसकी मृत्यु हो गई।

महिला ने बताया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए पति को धक्का दिया था। मगर, उसके बाद उसने पति के सर को पत्थर पर पटका था। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements