Left Banner
Right Banner

पति को जलाने वाली पत्नी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार, बोली- शक करता था

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी ने पति को जिंदा जला दिया। इसके बाद रोने का नाटक करने लगी। पुलिस ने डेढ़ महीने बाद मामले का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त की सुबह घर में कोई नहीं था। पति सो रहा था। तभी पत्नी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी पत्नी ने बताया कि पति उस पर शक करता था। कहता था कि तुम्हारा किसी और से अफेयर है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होते रहता था। झगड़े से परेशान होकर उसने पति को मार डाला।

सुबह खाट में लगी अचानक आग

थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सुपारी लाल SECL की कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था। रोज की तरह घर में खाना खाकर खाट पर सो रहा था। 6 अगस्त की सुबह को अचानक उसकी खाट में आग लग गई।

जलती खाट से निकलकर वह चीखता-चिल्लाता बाहर भागा। पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। शरीर 85 प्रतिशत तक जलने के कारण उसे पहले अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी रोने का नाटक कर रही थी

पत्नी मूर्ति बाई ने घटना को हादसा बताया। आरोपी पत्नी पति के जलने के बाद रो रही थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेट्रोल से जलने की पुष्टि हुई। जांच में फोरेंसिक टीम को भी घर में पेट्रोल के सबूत मिले। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, पति के शक के कारण लंबे समय से दोनों के बीच अनबन थी। सुपारी लाल और पत्नी मूर्ति बाई कई बार अलग भी रहे थे। घटना से कुछ दिन पहले ही दोनों फिर से साथ रहने लगे थे।

 

Advertisements
Advertisement