Left Banner
Right Banner

गुना में महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप

गुना जिले के म्याना इलाके में बुधवार शाम एक 28 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके पति ने लंबे समय से उसके साथ मारपीट की, जिसके कारण उसने आत्मघात किया या फिर उसकी हत्या की गई है। महिला के शरीर पर गले और सीने पर चोट के निशान मिले हैं।

8 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं मृतका की पहचान प्रियंका प्रजापति (28) के रूप में हुई है। उसकी शादी 8 साल पहले लहर घाट के रहने वाले सुनील प्रजापति से हुई थी। दंपति के एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार शाम प्रियंका ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजनों ने जब खिड़की से झांककर देखा तो प्रियंका फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर वह कमरे में घुसे और उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। म्याना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

ससुराल वालों को 11 बजे बताया प्रियंका के भाई चंद्रेश प्रजापति ने बताया कि बहन को ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। उसने खुद फोन पर बताया था कि पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना से कुछ घंटे पहले बुधवार दोपहर 3 बजे उनकी बहन से बातचीत हुई थी, तब भी उसने मारपीट की बात कही थी। चंद्रेश ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने रात 11 बजे मौत की सूचना दी, जबकि प्रियंका शाम को ही खत्म हो चुकी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Advertisements
Advertisement