Left Banner
Right Banner

छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत:पानी भरने के दौरान गिरी महिला; अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

छतरपुर में गुरुवार रात घर में बने कुएं में गिरने से 50 साल की लक्ष्मी रैकवार की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना बिजावर थाना क्षेत्र के मोहनगंज मोहल्ले की है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देर रात कुएं से पानी भरने गई थीं। पानी का डिब्बा उठाते समय वह कुएं में गिर गईं। परिजनों को सुबह 4 बजे घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत लक्ष्मी को कुएं से बाहर निकाला और प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के तहत दो इंजेक्शन लगाए और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के पति मूलचंद रैकवार ने बताया कि उनकी पत्नी ब्लड प्रेशर की मरीज थीं और डॉक्टर विकास श्रीवास्तव से उनका इलाज चल रहा था। देवर दिनेश ने बताया कि भाभी रात में घर में बने कुएं में गिर गई थीं।

बिजावर पुलिस के कमलजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Advertisements
Advertisement