चचेरे ससुर के साथ भागी महिला, पता बताने वाले को पति से मिलेगा 20 हजार का इनाम

 मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र की एक महिला ने सभी को हैरानी में डाल दिया। महिला अपने ही चचेरे ससुर के साथ भाग गई। ऐसे में महिला के पति ने अपनी पत्नी की खबर देने वाले को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

बता दें कि औराई थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की शादी साल 2012 में सीतामढ़ी जिले में इस महिला से हुई थी। शादी के बाद में पति आजीविका के लिए मुंबई चला गया। वहां वह कढ़ाई का काम करता है। इस दौरान महिला की अपने चचेरे ससुर से जान पहचान बढ़ने लगी। दोनों कई मर्तबा एक-दूसरे से मिलते, जिसके चलते दोनों में प्रेम संबंध हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में रहने के कारण दोनों को मिलने-जुलने में काफी परेशानी होती थी।

इसके बाद दोनों ने 4 जून की रात भाग निकले। सुबह जब परिवार वालों को पता चला कि महिला घर पर नहीं है, तो उसकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। इस मामले में महिला के ससुर ने 4 लोगों को नामजद करते हुए थाने में शिकायत की। औराई पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

सादपुरा में महिला के साथ मारपीट, एसिड से जलाने की कोशिश

वहीं दूसरे मामले में काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके में पड़ोसियों ने एक महिला के साथ मारपीट। इसके बाद थिनर फेंककर जलाने की कोशिश की, लेकिन महिला वहां से बच निकली। महिला सरिता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें इलाके के 10 लोगों के नाम सामने आए हैं।

महिला का कहना है कि पड़ोसी की बात न मामने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि थिनर से जलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर एसिड से जलाने का प्रयास किया गया। काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

Advertisements