भारतीय सैनिकों के सम्मान में महिलाओं ने निकाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता और माँ भारती के वीर सपूतों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए फतेहपुर महिला मोर्चा जिला के विभिन्न सामाजिक संगठनों के समर्थन के साथ भारत शौर्य तिरंगा यात्रा सिंदूर यात्रा पथरकटा चौराहा, सुभाष चौक,फतेहपुर के प्रमुख मार्गो से निकली भारत माता मंदिर पर समाप्त हुई.

Advertisement

 

समापन के दौरान भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योती प्रवीण सम्बोधित किया इस मौके पर गगनभेदी नारों, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की प्रबल भावना से ओतप्रोत यह जनसैलाब फतेहपुर की धरती पर देश की एकता, अखंडता और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक बनकर उमड़ पड़ा है.

 

स्पष्ट संदेश दे रहा है कि देश का बच्चा बच्चा आतंकवाद के खिलाफ मुहतोड़ जवाब देने के लिये अपनी सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर इस बात को स्पष्ट करती है कि देश की सरकार व सेना अतंकिस्तानियों व उनके आकाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए आगे बढ़ चला है.उन्होंने कहा आतंकवाद परस्त देश पाकिस्तान ये समझ ले कि यह भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाला नया भारत है हो दुश्मन देश के घर मे घुस कर दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने के लिये तैयार है.

 

देश के वीर जवानों के साहस व उनके सम्मान में समर्पित इस यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योती प्रवीण ,संजना त्रिवेदी,साधना सिंह, सुनिधि तिवारी, रेखा सरोज, डॉक्टर किरण सिंह, निरंजना वर्मा, कामिनी सिंह चौहान, ममता,गायत्री सिंह चौहान, सुनीता चौधरी, प्रीति शरण,,लक्ष्मी मौर्य, अंजू त्रिपाठी, पूनम श्रीवास्तव सहित तमाम महिलाएं उपस्थित थीं

Advertisements