Vayam Bharat

यशस्विनी सहाय ने संजय सेठ को दी जीत की बधाई, जनता के मुद्दों पर खरे उतरने की कही बात

रांची। राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रांची लोकसभा की सांसद प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से रांची की जनता का आभार जताया साथ ही रांची लोकसभा के निर्वाचित प्रतिनिधि संजय सेठ को भी जीत की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें दोबारा मौका दिया है उम्मीद है कि जनता के मुद्दों पर वह खरे उतरेंगे.

Advertisement

यशस्विनी सहाय ने कहा कि, कांग्रेस के प्रदेश जिला प्रखंड स्तर के सभी कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं. जिन्होंने चुनाव में भरपूर साथ दिया और समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे. हमारे पास सिर्फ 25 दिन का समय था और इतने कम समय में जितना कर पाई किया यह चुनाव व्यक्तिगत रूप से मेरा पहला राजनीतिक अनुभव था, आगे भी मैं इन कार्यों से जुड़ी रहूंगी. इसके अलावा पलायन की समस्या से जूझ रहे लोगों की समस्या के समाधान हेतु प्रयासरत रहूंगी.

Advertisements