Left Banner
Right Banner

Yo Yo Honey Singh ने किए उज्‍जैन में महाकाल के दर्शन, ध्‍यान लगाया

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को प्रसिद्ध संगीतकार, गायक व रैपर हनी सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल को शीश नवाया। इसके बाद नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान लगाया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने उनका सम्मान किया।

वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने किए महाकाल दर्शन

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

उन्होंने गर्भगृह में सपत्निक भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया।

पूजन विधि शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई।

गर्भगृह में पूजन के पश्चात पनगढ़िया नंदी मंडप में पहुंचे तथा भगवान नंदीजी की पूजा अर्चना कर मन की मुराद मांगी।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से संभागायुक्त संजय गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिह्न व भगवान महाकाल की लड्डू प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मौ

जूद थे।

Advertisements
Advertisement