राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंची. उनके यहां पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित परिजनों ने परंपरागत रूप से उनका आत्मीय स्वागत किया.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की. राष्ट्रपति ने सबके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई. राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों को आशीष दिया और राष्ट्रपति भवन की पुस्तक और चॉकलेट उपहार स्वरूप दिए. गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के सम्मान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास में भोज का आयोजन किया था.
मुख्यमंत्री ने भेंट किया छायाचित्र का एल्बम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान की विभिन्न अवसरों पर ली गई छायाचित्र का एल्बम नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में भेंट किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल का है और फोटो डिजिटल रूप में तुरंत मिल जाती हैं, लेकिन आपने इतने सीमित समय में इसका एल्बम तैयार कर मुझे दिया है. आपने इस फोटो एल्बम के माध्यम से मेरे छत्तीसगढ़ प्रवास को चिरस्मरणीय बना दिया है.
ये खबर भी पढ़ें
जशपुर: योग सखियों को नशा मुक्ति के लिए किया गया प्रशिक्षित, योग के जरिए होगा नशा उन्मूलन