मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर उनके नवा रायपुर स्थित निवास पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा. उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी इस अवसर पर उपस्थित थे.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया. इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप पर लयबद्ध प्रस्तुति देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई.
ये खबर भी पढ़ें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सीएम विष्णुदेव साय ने भेंट की फोटो एल्बम, सीएम साय के परिवार