गुना में भारी बारिश का कहर: कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्राली सहित बह गए दो भाई…

बीते 48 घंटे से हो रही लगातार वर्षा से जिले के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बीती रात अलग-अलग दो घटनाओं में फतेहगढ़ थानाक्षेत्र की कोहन और बरसाती नदी में दो सगे भाईयों सहित एक युवक बह गए, इनमें से एक युवक का शव मिला है। जबकि दोनों सगे भाई भाईयों की तलाश की जा रही है।

मौके पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी, एसडीएम शिवानी पांडे, विधायक बमोरी इंजी. ऋषि अग्रवाल सहित प्रशासन, पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

पहली घटना में निवेरी गांव के दो सगे भाई करण उम्र 18 वर्ष और सागर अहिरवार उम्र 14 वर्ष पुत्र हीरालाल अहिरवार ट्रैक्टर-ट्राली से अपने गांव लौट रहे थे। दोनों अपने पिता के साथ लहसुन बेचने राजस्थान की मंडी में गए थे। पिता हीरालाल पीछे जीप से आ रहे थे।

नहीं माने और पुल पर उफनती नदी के बीच चले गए

घटना बीती रात करीब 9.30 बजे की है। ट्रैक्टर करण चला रहा था, जबकि सागर पास ही बैठा था। दोनों कोहन नदी के पुल पर पहुंचे तो नदी उफान पर थी। पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। इस दौरान एक अन्य ट्रैक्टर चालक ने उफनती नदी का पुल पार करने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने मना किया तो वह आधे रास्ते से ही वापस लौट आया, लेकिन दोनों सगे भाई नहीं माने और कुछ दूरी तय करने के बाद नदी के तेज बहाव में पुल से ट्रैक्टर-ट्राली सहित बह गए। इसके बाद से ही दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। शनिवार दोपहर को भी रेस्क्यू किया गया, पर वह नहीं मिले।

उफनती नदी देख दोस्त लौट गए पर युवक नहीं माना

दूसरी घटना भी फतेहगढ़ क्षेत्र की है, जिसमें बरसाती नदी में एक युवक बह गया। एसडीएम शिवानी पांडे ने बताया कि युवक गोलू बाल्मीक निवासी फतेहगढ़ अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से बीती रात घूम रहा था। तीनों उफनती बरसाती नदी के पुल को बाइक से पार करने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisements
Advertisement